BhaktiVed
कृष्ण

कोई कहियो रे प्रभु आवन की

भजनरचना: मीराबाई (Meera Bai)

इस पाठ की जाँच अभी बाकी है।

कोई कहियो रे प्रभु आवन की, आवन की मन भावन की।

आप न आवै लिख नहिं भेजै, बाण पड़ी ललचावन की।

कोई कहियो रे प्रभु आवन की।

ए दोउ नैण कह्यो नहिं मानै, नदियाँ बहै जैसे सावन की।

कोई कहियो रे प्रभु आवन की।

कहा करूँ कछु नहिं बस मेरो, पाँख नहीं उड़ जावन की।

कोई कहियो रे प्रभु आवन की।

मीरा कहै प्रभु कब रे मिलोगे, चेरी भई हूँ तेरे दावन की।

कोई कहियो रे प्रभु आवन की।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें
स्रोत: Meera Bai pad; standard Meera Padavali text as commonly sung

ये भी पढ़ें