BhaktiVed
कृष्ण

ऊधो मोहि ब्रज बिसरत नाहीं

भजनरचना: सूरदास (Surdas)
लिपि
फ़ॉन्ट साइज़

इस पाठ की संपादकीय समीक्षा आवश्यक है।

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा आवश्यक

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

ऊधो मोहि ब्रज बिसरत नाहीं।

हंससुता की सुन्दर कगरी, अरु कुंजन की छाहीं।

वै सुरभी वै बच्छ दोहनी, खरिक दुहावन जाहीं॥

ऊधो मोहि ब्रज बिसरत नाहीं।

ग्वाल बाल सब करत कुलाहल, नाचत गृह गृह माहीं।

यह मथुरा कंचन की नगरी, मनि मुक्ताहल जाहीं॥

ऊधो मोहि ब्रज बिसरत नाहीं।

जबहिं सुरति आवति वा सुख की, जिय उमगत तन नाहीं।

सूरदास प्रभु रहे मौन ह्वै, कहि कहि बचन सिराहीं॥

ऊधो मोहि ब्रज बिसरत नाहीं।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें