BhaktiVed
కృష్ణుడు

मेरो मन अनत कहाँ सुख पावै

భజనరచన: सूरदास (Surdas)

ఈ పాఠం ఇంకా సరిచూడబడలేదు.

मेरो मन अनत कहाँ सुख पावै।

जैसे उड़ि जहाज को पंछी, फिरि जहाज पै आवै॥

कमल नयन को छाँड़ि महातम, और देव को ध्यावै।

परम गंग को छाँड़ि पियासो, दुर्मति कूप खनावै॥

मेरो मन अनत कहाँ सुख पावै।

जिहिं मधुकर अम्बुज रस चाख्यो, क्यों करील फल भावै।

सूरदास प्रभु कामधेनु तजि, छेरी कौन दुहावै॥

मेरो मन अनत कहाँ सुख पावै।

ఈ పాఠానికి వీడియో లేదు.YouTubeలో వెతకండి
మూలం: Surdas, Sursagar (Vinay pad); text as commonly sung

ఇవి కూడా చదవండి