BhaktiVed
Krishna

Holi Khelat Hain Giridhari

BhajanAuthor: मीराबाई (Meera Bai)Holi bhajan

This text is still being proofread.

होली खेलत हैं गिरिधारी।

मुरली चंग बजत डफ न्यारो, संग जुबती ब्रजनारी॥

चन्दन केसर छिड़कत मोहन, अपने हाथ बिहारी।

भरि भरि मूठि गुलाल लाल संग, श्यामा प्राण पियारी॥

होली खेलत हैं गिरिधारी।

गावत चार धमार राग तहँ, दै दै कल करतारी।

फाग जु खेलत रसिक साँवरो, बाढ़्यो रस ब्रज भारी॥

होली खेलत हैं गिरिधारी।

मीरा कूँ प्रभु गिरिधर मिलिया, मोहन लाल बिहारी।

होली खेलत हैं गिरिधारी॥

No video for this text yet.Search on YouTube
Source: Meera Bai pad; standard Meera Padavali text as commonly sung

Also read