BhaktiVed
Krishna

Hamare Prabhu Augun Chit Na Dharo

BhajanAuthor: सूरदास (Surdas)Vinay pad; slow

This text is still being proofread.

हमारे प्रभु औगुन चित न धरो।

समदरसी है नाम तिहारो, चाहे तो पार करो॥

इक लोहा पूजा में राखत, इक घर बधिक परो।

सो दुविधा पारस नहिं जानत, कंचन करत खरो॥

हमारे प्रभु औगुन चित न धरो।

इक नदिया इक नार कहावत, मैलो नीर भरो।

जब मिलिकै दोउ एक बरन भये, सुरसरि नाम परो॥

हमारे प्रभु औगुन चित न धरो।

तन माया ज्यों ब्रह्म कहावत, सूर सु मिलि बिगरो।

कै इनकौ निरधार कीजिये, कै प्रन जात टरो॥

हमारे प्रभु औगुन चित न धरो।

No video for this text yet.Search on YouTube
Source: Surdas, Sursagar (Vinay pad); text as commonly sung

Also read